अमेरिका में दो पुलिस अधिकारियों पर हमला, एक की मौत
वाशिंगटन : संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में दो पुलिस अधिकारियों पर शनिवार रात घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले में एक अधिकारी की मौत हो गई। यह गोलीबारी लॉस एंजिल्स काउंटी के बाल्डविन पार्क शहर में…

वाशिंगटन : संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में दो पुलिस अधिकारियों पर शनिवार रात घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले में एक अधिकारी की मौत हो गई। यह गोलीबारी लॉस एंजिल्स काउंटी के बाल्डविन पार्क शहर में प्रशांत समयानुसार शाम 7:12 बजे हुई।
एबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट जी. लूना ने रविवार आधीरात को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों पुलिस अधिकारियों की चेतावनी पर संदिग्ध ने उन पर गोली चला दी। बाल्डविन पार्क के मेयर एलेजांद्रा एविला ने कहा कि हमले में पुलिस अधिकारी सैमुअल रिवरोस की मौत हो गई।
लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने रिवरोस को लिंकन हाइट्स में लॉस एंजिल्स जनरल मेडिकल सेंटर ले जाया गया। सेंटर के डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाल्डविन पुलिस विभाग ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सैमुअल रिवेरोस बहादुर पुलिस अधिकारी थे। वह हमारी स्मृतियों में वह सदैव जीवित रहेंगे।
गोलीबारी में घायल पुलिस अधिकारी एंथनी पिमेंटेल का लॉस एंजिल्स जनरल मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है। लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट जी. लूना ने कहा कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से राइफल बरामद कर ली गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
