द इंडियन व्यू

अमेरिका ने चीन पर समझौते के उल्लंघन का आरोप मढ़ा, व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हाल ही में हुए व्यापार समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ट्रंप की इस तीखी आलोचना से समझौते की स्थिरता पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। साथ ही…

Ragwendra P Singh
May 31, 2025
2 min read
अमेरिका ने चीन पर समझौते के उल्लंघन का आरोप मढ़ा, व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हाल ही में हुए व्यापार समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ट्रंप की इस तीखी आलोचना से समझौते की स्थिरता पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। साथ ही दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध फिर से शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।

एबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, ट्रंप ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट में कहा, "चीन ने हमारे साथ समझौते का पूरी तरह उल्लंघन किया है।" ट्रंप की यह टिप्पणी यूएस ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के गुरुवार रात फॉक्स न्यूज के साथ साक्षात्कार के बाद आई है। उन्होंने साक्षात्कार में अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता के बारे में निराशा व्यक्त की थी। बेसेंट ने कहा था कि अगले हफ्ते राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात हो सकती है।

ट्रंप और बेसेंट की टिप्पणी के बाद शुक्रवार सुबह शुरुआती कारोबार में अमेरिकी शेयरों में थोड़ी गिरावट आई। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में अमेरिका और चीन के बीच हुए व्यापार समझौते में दोनों देशों ने टैरिफ में कटौती की गई थी। इससे शेयर बाजार में उछाल आया और वॉल स्ट्रीट पर मंदी के पूर्वानुमानों में नरमी आई।

अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर टैरिफ को 145 प्रतिशत से घटाकर 30 फीसद करने पर सहमति जताई, जबकि चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ को 125 फीसद से घटाकर 10 प्रतिशत करने की प्रतिबद्धता जताई थी। कहा गया था कि कम किए गए टैरिफ 90 दिनों तक लागू रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।