द इंडियन व्यू

अमेरिका की मशहूर टीवी अभिनेत्री लोरेटा स्विट का 87 वर्ष की आयु में निधन

न्यूयॉर्क : अमेरिका के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'एमएएसएच' की अभिनेत्री लोरेटा स्विट का निधन हो गया। उन्होंने 87 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। लोरेटा को इस धारावाहिक में आर्मी मेजर हौलिहान की भूमिका के लिए याद किया जाता…

Ragwendra P Singh
May 31, 2025
1 min read
अमेरिका की मशहूर टीवी अभिनेत्री लोरेटा स्विट का 87 वर्ष की आयु में निधन

न्यूयॉर्क : अमेरिका के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'एमएएसएच' की अभिनेत्री लोरेटा स्विट का निधन हो गया। उन्होंने 87 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। लोरेटा को इस धारावाहिक में आर्मी मेजर हौलिहान की भूमिका के लिए याद किया जाता है। उन्होंने आर्मी मेजर की सहानुभूतिपूर्ण भूमिका के लिए दो एमी पुरस्कार जीते। टीवी और थियेटर में उनका लंबा करियर रहा।

द न्यूर्याक टाइम्स की खबर के अनुसार, अभिनेत्री लोरेटा स्विट का शुक्रवार को मैनहट्टन में उनके घर पर निधन हो गया। यह घोषणा उनके जनसंपर्क अधिकारी हरलान बोल ने की। उन्होंने कहा कि 'एमएएसएच' हास्य धारावाहिक है। उन्हें कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए एमी पुरस्कार के लिए लगातार 10 वर्षो तक नामांकित किया गया।उन्होंने 1980 और 1982 में दो बार यह पुरस्कार जीता।

'एमएएसएच' का प्रसारण सबसे लंबे समय तक 1972 से 1983 तक किया गया। एक उपन्यास पर आधारित इस शो में सीबीएस सीरीज ने कोरियाई युद्ध के समय की एक घटना को दिखाया था। लोरेटा कामुक, कठोर लेकिन देशभक्त नर्स के किरदार में नजर आई थीं। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यही वजह है कि वह हमेशा के लिए यादगार बन गईं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।