अभिषेक नायर बने केकेआर के नए मुख्य कोच, चंद्रकांत पंडित की जगह संभालेंगे कमान
कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त करने का ऐलान किया। इस तरह वह आईपीएल फ्रेंचाइजी में चंद्रकांत पंडित की जगह लेंगे जिन्होंने तीन सत्र तक यह…

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त करने का ऐलान किया। इस तरह वह आईपीएल फ्रेंचाइजी में चंद्रकांत पंडित की जगह लेंगे जिन्होंने तीन सत्र तक यह जिम्मेदारी संभाली थी।
नायर 2018 से केकेआर से जुड़े हैं और उनके टीम प्रबंधन के अहम सदस्यों में से एक हैं। टीम चयन में ड्रेसिंग रूम में उनका काफी दबदबा रहा है। नौ महीने तक नायर टीम इंडिया में गौतम गंभीर के कोचिंग दल का हिस्सा थे, भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद उन्हें बिना किसी औपचारिकता के बर्खास्त किया गया और सितांशु कोटक को उनकी जगह दी गई।
केकेआर मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा, ‘‘अभिषेक 2018 से नाइट राइडर्स टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर हमारे खिलाड़ियों को तराशा है। खेल के प्रति उनकी समझ और खिलाड़ियों के साथ जुड़ाव हमारी प्रगति में अहम रहा है। हम उन्हें मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालते हुए देखकर काफी उत्साहित हैं। ’’

केकेआर सहायक कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नायर ने युवा प्रतिभाओं के विकास में अहम भूमिका निभाई। भारत के लिए तीन वनडे मैच खेलने वाले 43 वर्षीय नायर निजी कोच के रूप में काफी मशहूर हैं।
उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रोहित शर्मा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने अंगकृष रघुवंशी की प्रतिभा को भी निखारा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
