अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' का दमदार ट्रेलर रिलीज
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर के बैनर तले बनी यह फिल्म अलौकिक लोककथा और पौराणिक थ्रिलर पर आधारित है।…

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर के बैनर तले बनी यह फिल्म अलौकिक लोककथा और पौराणिक थ्रिलर पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अपूर्व सोनी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।फिल्म की कहानी बिहार में स्थित 16वीं सदी के वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथाओं से प्रेरित बताई जा रही है। ट्रेलर में रहस्य, रोमांच और अलौकिक घटनाओं से भरी दुनिया की झलक दिखाई गई है। सिद्धार्थ ऐसे किरदार में नजर आते हैं, जो जंगल से जुड़ी डरावनी मान्यताओं को नजरअंदाज कर उसके भीतर प्रवेश करता है। इसके बाद गांव पर प्रकृति का भयंकर प्रकोप टूट पड़ता है और कई रहस्यमयी घटनाएं सामने आने लगती हैं।ट्रेलर में पुनर्जन्म और प्राचीन शक्तियों से जुड़े संकेत भी देखने को मिलते हैं। तमन्ना भाटिया फिल्म में सिद्धार्थ की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। निर्माताओं को उम्मीद है कि भारतीय लोककथाओं और पौराणिक तत्वों पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को नया सिनेमाई अनुभव देगी। रहस्य, रोमांच और दमदार दृश्यों से भरपूर 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
