द इंडियन व्यू

अभय सिंह ने अमेरिकी ओपन में दिखाया दम, राउंड-16 में जगह बनाई

एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह फिलाडेल्फिया में 226,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए प्लेटिनम स्क्वाश टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के राउंड-ऑफ-16 में पहुंच गए, लेकिन एक अन्य भारतीय खिलाड़ी रमित टंडन अपने शुरुआती मैच में हार…

Ragwendra P Singh
October 20, 2025
1 min read
अभय सिंह ने अमेरिकी ओपन में दिखाया दम, राउंड-16 में जगह बनाई

एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह फिलाडेल्फिया में 226,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए प्लेटिनम स्क्वाश टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के राउंड-ऑफ-16 में पहुंच गए, लेकिन एक अन्य भारतीय खिलाड़ी रमित टंडन अपने शुरुआती मैच में हार गए।

साभार : गूगल

विश्व में 30वें स्थान पर रहने वाले 27 वर्षीय अभय ने रविवार को 62 मिनट तक चले रोमांचक मैच में मिस्र के विश्व के 31वें नंबर के खिलाड़ी मोहम्मद एलशेरबिनी को 11-8, 4-11, 4-11, 11-6, 11-5 से हराया और उनका अगला मैच वेल्स के तीसरे वरीय जोएल माकिन से होगा। टंडन को न्यूजीलैंड के विश्व में तीसरे नंबर के खिलाड़ी पॉल कोल से 5-11, 9-11, 7-11 से हार मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।