अब बंद हों टीम इंडिया के एक्सपेरिमेंट, वर्ल्ड कप करीब है : आकाश चोपड़ा
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। दो मैच बारिश में धुल गए। भारत ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों को लेकर कई कॉम्बिनेशन आजमाए। पूर्व भारतीय बल्लेबाज…

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। दो मैच बारिश में धुल गए। भारत ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों को लेकर कई कॉम्बिनेशन आजमाए।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम मैनेजमेंट को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद अब प्लेइंग इलेवन में एक्सपेरिमेंट बंद कर देना चाहिए। उन्होंने एक दमदार लॉजिक दिया है।
आकाश ने कहा कि एक्सपेरिमेंट का काम पूरा हो चुका है और टी20 वर्ल्ड कप 2026 ज्यादा दूर नहीं। भारत को वर्ल्ड कप से पहले घर पर सिर्फ दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''यह एक्सपेरिमेंट का दौर चल रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि ये एक्सपेरिमेंट बंद हो जाएं।

अभी तक कहा गया कि बल्लेबाजी क्रम में किसी को भी ऊपर या फिर नीचे भेजा जा सकता है। किसी को भी खिला सकते हैं और किसी को भी ड्रॉप कर सकते हैं। वे एक्सपेरिमेंटल फेज में हैं। जब टीम ने खुले तौर पर यह स्वीकार कर लिया तो फिर आप मान लेते हैं कि चलो एक्सपेरिमेंट कर लो।
ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की सीरीज तीन मैचों में निपट गई। अब आपको घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच-पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। मुझे लगता है कि एक्सपेरिमेंट का समय खत्म हो गया है। मुझे लगता है कि हमने काम पूरा कर लिया है।
इसके बाद आप ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकते और आपको करना भी नहीं चाहिए, क्योंकि वर्ल्ड कप फरवरी में शुरू होगा।" टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च के दौरान भारत और श्रीलंका में होगा। भारत ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हारकर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
आकाश ने कहा कि घर पर टूर्नामेंट खेलने का काफी प्रेशर होता है। पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "हम डिफेंडिंग वर्ल्ड कप चैंपियन हैं। हम 2024 वर्ल्ड कप के बाद से जहां भी गए हैं, हमने अपनी जीत का परचम लहराया है।
हालांकि, हमें आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए और किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि घरेलू वर्ल्ड कप जीतना बहुत मुश्किल है।
ऐसा लगता है कि घरेलू वर्ल्ड कप होने के कारण आपको बढ़त हासिल है लेकिन इसके साथ ही प्रेशर भी है। यह कठिन है। इसलिए अब सभी एक्सपेरिमेंट बंद कर देने चाहिए। इसके बाद हम वही टीम खिलाएंगे, जो हमारी प्लेइंग इलेवन के सबसे करीब होगी।"
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
