द इंडियन व्यू

अबुधाबी टी10 लीग : हरभजन, चावला और श्रीसंत मैदान में उतरने को तैयार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, श्रीसंत और पीयूष चावला के साथ वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी ने 18 से 30 नवंबर तक यहां जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले अबुधाबी टी10 क्रिकेट…

Ragwendra P Singh
October 22, 2025
1 min read

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, श्रीसंत और पीयूष चावला के साथ वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी ने 18 से 30 नवंबर तक यहां जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले अबुधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि कर दी है।

इस टूर्नामेंट में इस बार कुल आठ टीम खेलेगी जिनमें पांच नई टीम अजमान टाइटन्स, विस्टा राइडर्स, रॉयल चैंप्स, एस्पिन स्टैलियंस और क्वेटा क्वालरी शामिल हैं। इनके अलावा पिछले साल की टीमें दिल्ली बुल्स, नॉर्दर्न वॉरियर्स और डेक्कन ग्लैडिएटर्स भी अपनी चुनौती पेश करेंगी।

साभार : गूगल

एस्पिन स्टैलियंस ने आगामी टूर्नामेंट के लिए पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन को अपनी टीम में शामिल किया है। अजमान टाइटन्स ने भारत के विश्व कप विजेता लेग स्पिनर चावला को टीम में रखा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।