द इंडियन व्यू

अफगानिस्तान के अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिनवारी के निधन पर आईसीसी ने जताया शोक

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगानिस्तान के अनुभवी अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिनवारी के 41 वर्ष की आयु में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बिस्मिल्लाह जान शिनवारी आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ अंपायर्स के…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
1 min read
अफगानिस्तान के अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिनवारी के निधन पर आईसीसी ने जताया शोक

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगानिस्तान के अनुभवी अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिनवारी के 41 वर्ष की आयु में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बिस्मिल्लाह जान शिनवारी आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ अंपायर्स के सदस्य थे और उन्होंने अपने करियर में 25 पुरुष वनडे और 21 पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की थी। उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय दायित्व इस वर्ष फरवरी में ओमान के अल अमेरात में आयोजित आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का हिस्सा था।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक संदेश में कहा, “बिस्मिल्लाह एक प्रसिद्ध अंपायर थे जिन्हें खिलाड़ी, साथी अंपायर और अधिकारी सभी समान रूप से सम्मान देते थे। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सर्किट पर एक जाना-पहचाना चेहरा थे और उनके सामने एक लंबा करियर था।”

उन्होंने आगे कहा,“क्रिकेट के लिए उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। क्रिकेट समुदाय उन्हें बेहद याद करेगा। हम इस अपूरणीय क्षति से बेहद दुखी हैं और उनके परिवार व प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।