अपने गिरफ्तार नेता से मिलने गए सांसद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया
काठमांडू : राजतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार पार्टी के शीर्ष नेता से मिलने गए राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के सांसद दीपक सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष…

काठमांडू : राजतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार पार्टी के शीर्ष नेता से मिलने गए राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के सांसद दीपक सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने पार्टी के केंद्रीय समिति की आकस्मिक बैठक बुलाई है। इसमें कल से प्रदर्शन की रणनीति को लेकर चर्चा होने वाली है।
राजतंत्र की पुनर्बहाली को लेकर पिछले चार दिनों से चल रहे प्रदर्शन के आज चौथे दिन पुलिस ने पहले लाठी चार्ज किया और उसके बाद आरपीपी के शीर्ष नेता कमल थापा को घसीटते हुए गिरफ्तार कर लिया। अपनी पार्टी के नेता से गिरफ्तारी के बाद मिलने थाना पहुंचे आरपीपी के सांसद दीपक बहादुर सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सांसद सिंह ने कहा कि वो काठमांडू जिला के पुलिस थाना में अपने नेता कमल थापा से मिलने पहुंचे, तभी उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया है।
काठमांडू पुलिस के प्रवक्ता एसएसपी अपील राज बोहरा ने बताया कि निषेधाज्ञा तोड़ कर प्रधानमंत्री निवास की तरफ बढ़ने का प्रयास किया, जिसके आरोप में उन्हें हिरासत में लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
