अनुशासनहीन व गैरहाजिर दस डॉक्टरों पर गिरी गाज
लखनऊ। अनुशासनहीन व बिना सूचना लगातार गैरहाजिर चिकित्सकों पर गाज गिरी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर लखनऊ के चार डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। एक डाटा इंट्री ऑपरेटर को भी नौकरी से हटा दिया गया है। बाकी…

लखनऊ। अनुशासनहीन व बिना सूचना लगातार गैरहाजिर चिकित्सकों पर गाज गिरी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर लखनऊ के चार डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। एक डाटा इंट्री ऑपरेटर को भी नौकरी से हटा दिया गया है। बाकी छह चिकित्सकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
लखनऊ के नीलमथा अबर्न पीएचसी की डॉ. शिल्पी गुप्ता, कल्लन खेड़ा अर्बन आयुष्मान मंदिर की डॉ. कीर्ति राय, चौपटिया के डॉ. मोहसिन रजा, कटरा विजनवेग के डॉ. मुस्तकुल आफरीन कुरैशी व डाटा इंट्री ऑपरेटर सरिता कुमारी को बर्खास्त कर दिया गया है।
हाथरस में एनस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. शालिनी गुप्ता, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनल अग्रवाल की अनुशासनहीनता और बिना बताए गैरहाजिर रहने की शिकायत हुई थी। शिकायत के आधार पर जून 2023 में चिकित्सकों को निलंबित कर दिया गया था। विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में आरोप सही पाए गए। दोनों डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश डिप्टी सीएम द्वारा जारी किए गए हैं।
बरेली में सीएमओ के अधीन डॉ. पुनीत मेहरोत्रा, हाथरस में महौ सीएचसी के डॉ. आदित्य श्रीवास, बरेली में महिला चिकित्सालय की डॉ. अर्चना सिंह को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिद्वार्थनगर में मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन तैनात डॉ. आजाद को नोटिस देकर बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, चंदौली के जिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. अशोक कुमार पर महिला कर्मियों से अभद्रता व मनमानी करने के आरोप लगे हैं। शिकायत पर डिप्टी सीएम ने डॉ. अशोक का तबादला बलिया में कर दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। इन डॉक्टरों को कई बार नोटिस भी दी गई थी। लेकिन जवाब नहीं दिया।
अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे 22 अस्पताल
उत्तर प्रदेश के 22 अस्पतालों को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। पांच करोड़ 31 लाख रुपये से उपकरण स्थापित किए जाएंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उपकरणों की खरीद के लिए वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड, सीआर्म, डिजिटल एक्सरे समेत दूसरे उपकरण स्थापित किए जाएंगे। जनरेटर भी क्रय किए जाएंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि उन्नाव, अलीगढ़, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, भदोही (2 चिकित्सालय), मुजफ्फर नगर, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद (3 चिकित्सालय), आजमगढ़, बलिया, इटावा, संतकबीर नगर, मऊ, बाराबंकी (2 चिकित्सालय), महोबा, झांसी, गोरखपुर में अत्याधुनिक चिकित्सकीय उपकरण स्थापित होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
