अजिंक्य नाईक दूसरी बार बने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष
मुंबई : मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के चुनाव में अजिंक्य नाईक पैनल ने शानदार जीत दर्ज की है। नाईक दूसरी बार लगातार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। उनकी पैनल ने कुल 16 पदों में से 12 पर कब्जा जमाया।बुधवार रात परिणाम…

मुंबई : मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के चुनाव में अजिंक्य नाईक पैनल ने शानदार जीत दर्ज की है। नाईक दूसरी बार लगातार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। उनकी पैनल ने कुल 16 पदों में से 12 पर कब्जा जमाया।बुधवार रात परिणाम घोषित होने के बाद नाईक ने कहा, “यह जीत हमारे मैदान क्लबों, सचिवों और हर क्रिकेटर — पुरुष और महिला — की है। यह पूरी मुंबई क्रिकेट फैमिली की जीत है।”अजिंक्य नाईक को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एमसीए, बीसीसीआई व आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार का समर्थन प्राप्त था।उन्होंने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी और शरद पवार जी के मजबूत सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी। मैं अशिष शेलार जी का भी विशेष आभार व्यक्त करता हूं।”नाईक का पैनल “पवार-शेलार ग्रुप” के नाम से चुनाव में उतरा था।चुनाव में अन्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं —उन्मेष खनविलकर सचिव चुने गए (उन्होंने शाहालम शेख को हराया)जीतेंद्र आव्हाड उपाध्यक्ष बने (उन्होंने नवीन शेट्टी को हराया)नीलेश भोसले संयुक्त सचिव चुने गए (उन्होंने गौरव पय्याडे को मात दी)अरमान मलिक कोषाध्यक्ष बने (उन्होंने सुरेंद्र शेवाले को पराजित किया)इसके अलावा संदीप विचारे, सूरज सामत, विघ्नेश कदम, मिलिंद नारवणकर, भूषण पाटिल, नदीम मेमन, विकास रेपाले, प्रमोद यादव और नील सावंत एमसीए की एपेक्स काउंसिल के सदस्य चुने गए हैं।---------------
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
