अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम
बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली आयुष म्हात्रे की टीम इंडिया के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। आयुष म्हात्रे की अगुवाई में टीम इंडिया ने शुक्रवार को इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड 6ठी बार…

बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली आयुष म्हात्रे की टीम इंडिया के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। आयुष म्हात्रे की अगुवाई में टीम इंडिया ने शुक्रवार को इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड 6ठी बार खिताब पर कब्जा जमाया।
भारत की इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने फाइनल में 175 रनों की धुआंधार पारी खेली। वैभव को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने।
बीसीसीआई ने शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड को हराकर 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की।
बीसीसीआई सचिव ने 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने, पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने और फाइनल में इंग्लैंड को हराने पर भारतीय अंडर-19 टीम पर गर्व जताया। उन्होंने घोषणा की कि बीसीसीआई टीम को 7.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा।

बीसीसीआई सचिव ने एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा, "पूरा देश और बीसीसीआई हमारी अंडर-19 टीम पर उनके अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की जीत पर गर्व महसूस कर रहे हैं। जिस तरह से हमारी टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया, और जिस तरह से वे टूर्नामेंट में अजेय रहे, हम सभी को गर्व है। बीसीसीआई टीम को 7.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा।"
बात मैच की करें तो वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने पहलै बैटिंग करते हुए 411 रन बोर्ड पर लगाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रन बनाए।
कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन जोड़े, जबकि अभिज्ञान कुंडू ने तेज़ 40 रन बनाए। इंग्लैंड के कैलेब फाल्कनर ने 115 रन बनाकर बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन इंग्लैंड 100 रनों से यह मैच हार गई।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
