अंडर-19 में वैभव सूर्यवंशी का नया कीर्तिमान : एक पारी में सर्वाधिक छक्के
14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड में धमाल मचा रहे हैं। वह इंग्लैंड दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। मेजबानों के खिलाफ वह ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं। साभार : गूगल अपनी रेड हॉट फॉर्म को जारी…

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड में धमाल मचा रहे हैं। वह इंग्लैंड दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। मेजबानों के खिलाफ वह ताबड़तोड़ रन बना रहे हैं।

अपनी रेड हॉट फॉर्म को जारी रखते हुए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 31 गेंदों पर 86 रनों की तूफानी पारी खेल कोहराम मचाया। इस दौरान उन्होंने 20 गेंदों पर फिफ्टी लगाई जो अंडर-19 में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाई गई दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। वैभव सूर्यवंशी अपनी इस पारी के दौरान इतिहास भी रचने में कामयाब रहे।
उन्होंने 86 रनों की पारी में 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। वह अंडर-19 वनडे में अब भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में राज बावा का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 2022 में युगांडा के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे। उनके अलावा मंदीप सिंह ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतनी ही बार गेंद को सीधा बाउंड्री के पार पहुंचाया था।
यूथ वनडे पारी में भारत के U19 खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के
9 - वैभव सूर्यवंशी बनाम इंग्लैंड, 2025
8 - राज बावा बनाम युगांडा, 2022
8 - मनदीप सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2009
7 - अंकुश बैंस बनाम जिम्बाब्वे, 2013
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे का आगाज 19 गेंदों पर 48 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर किया था। उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया पहला मैच जीतने में कामयाब रही थी।
दूसरे मुकाबले में भी वैभव ने 35 गेंदों पर 45 रन बनाए थे, मगर भारत को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। दो बार अच्छी शुरुआत के बाद वैभव बड़ा स्कोर नहीं कर पाए थे, ये कसर उन्होंने तीसरे वनडे में 86 रनों की पारी खेल पूरी कर दी।
बारिश से प्रभावित इस मैच में इंग्लैंड ने भारत के सामने 40 ओवर में 269 रनों का टारगेट रखा था। वैभव की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने 8 ओवर में ही 111 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। भारत ने 34.3 ओवर में 4 विकेट रहते इस स्कोर को हासिल कर 5 मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
