Trending

रोहित शर्मा बोले, मेरे व कोच गौतम गंभीर के बीच सब ठीक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और उनके बीच सब ठीक है।

साभार : गूगल

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद से रोहित शर्मा और गौतम गंभीर एक साथ काम कर रहे हैं। गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज गंवाई है। न्यूजीलैंड ने घरेलू सरजमीं पर भारत को हराकर उसके 12 साल के वर्चस्व को खत्म किया। न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया था।

कई रिपोर्ट में सामने आया था कि गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान फटकार लगाई थी। रोहित के मुख्य कोच के साथ कामकाजी संबंधों के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं जिस पर कप्तान ने कहा कि एक बार जब वह खेल के मैदान में उतरते हैं तो वह बहुत स्पष्ट होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों (वह और गंभीर) इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि हम क्या करना चाहते हैं। मैं यहां बैठकर यह चर्चा नहीं करने जा रहा हूं कि हर मैच के पीछे क्या रणनीति होती है लेकिन यह मेरे दिमाग में बहुत स्पष्ट है।”

रोहित ने कहा, ‘‘गौतम गंभीर एक ऐसे व्यक्ति हैं जो मैदान पर उतरने के बाद कप्तान के मैदान पर किए जा रहे काम पर भरोसा करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, ”बेसिक बातचीत सिर्फ मैदान के बाहर होती है। मैदान पर या शायद चेंजिंग रूम में, एक बार जब हम मैदान पर उतरते हैं, तो यह सब इस बारे में होता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं। हम एक दूसरे पर इस तरह का भरोसा रखते हैं। ऐसा ही होना चाहिए। बस इतना ही है।”

Related Articles

Back to top button