Trending

क्रोगर क्वीन सिटी चैंपियनशिप : 103वें स्थान पर अदिति अशोक

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक क्रोगर क्वीन सिटी चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में दो ओवर 74 का निराशाजनक कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 103वें स्थान पर हैं।

साभार : गूगल

प्रतियोगिता में कट एक अंडर रहने का अनुमान है। ऐसे में कट में प्रवेश पाने के लिए विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी को दूसरे दौर में अपने खेल के स्तर को ऊंचा करना होगा।

अदिति ने दो बर्डी लगायी और चार बोगी कर बैठीं। दक्षिण अफ्रीका की एशले बुहाई 65 के स्कोर के साथ बढ़त बनाने में सफल रही।

Related Articles

Back to top button