Trending
डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट में सुतीर्था और अयहिका मुखर्जी बनी विजेता
नई दिल्ली। डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट में सुतीर्था और अयहिका मुखर्जी की महिला युगल जोड़ी ने जापान की मियू किहारा और मिवा हैरिमोतो की जोड़ी को 3-1 (11-5, 11-6, 5-11, 13-11) से मात देकर ख़िताब अपने नाम किया। वे ऐसा करने वालीं पहली भारतीय जोड़ी हैं।
जापान की दोनों युवा खिलाड़ी एकल में दुनिया की शीर्ष 25 प्लेयर्स में हैं। एक दिन पहले उन्होंने सेमीफाइनल मैच में कोरिया की शिन यूबिन और जियोन जिही को 3-2 से पराजित किया था।




