दलीप ट्रॉफी के लिए खेलेंगे चेतेश्वर पुजारा, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में नहीं मिली जगह
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया से बाहर होने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने बड़ा फैसला लेते हुए दूसरी टीम से खेलने का फैसला किया है. भारत की वेस्ट जोन घरेलू टीम से पुजारा दलीप ट्रॉफी में खेलने वाले है.
इस टूर्नामेंट में वेस्ट जोन टीम में पुजारा के साथ सूर्यकुमार यादव भी होंगे. उन्हें इस महीने के आगाज में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए स्टैंडबाय प्लेयर्स में थे. टेस्ट टीम में भले ही सूर्या को न चुना गया हो, उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है.

ऐसा माना जा रहा है कि सूर्या पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी खेलेंगे. उस सीरीज के लिए टीम का ऐलान अब तक नहीं हुआ है. पुजारा और सूर्यकुमार ने ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जयसवाल की जगह ली है, जिन्हें वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे के लिए टीम में जगह मिली है.
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के संजय पटेल की नेतृत्व वाली वेस्ट जोन चयन समिति ने समिति के अन्य मेंबर्स को उनके शामिल होने की जानकारी साझा की है. दलीप ट्रॉफी 28 जून से शुरू होगी और फाइनल 12 जुलाई को खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट भारत के 2023-24 घरेलू सत्र का पहला टूर्नामेंट होगा. जिसमें 6 टीमें- ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, नॉर्थ जोन, साउथ जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ-ईस्ट जोन भी हैं.
पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं. उनके नाम 103 टेस्ट मैच में 43.61 की औसत से 7195 रन है. साथ में 19 शतक और तीन बार दोहरा शतक भी मारे है. टेस्ट टीम में रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार को मौका दिया गया है. 12 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होगी.
टीम इंडिया टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी



