Trending

वर्ल्ड कप क्वालीफायर अंक तालिका : टॉप पर पहुंची वेस्टइंडीज और श्रीलंका


नई दिल्ली : वर्ल्ड कप क्वालीफायर में ग्रुप-बी के दो मैच हुए। पहले मैच में श्रीलंका ने ओमान पर बड़ी जीत हासिल करके उनसे नंबर-1 का ताज छीना, दूसरे मैच में स्कॉटलैंड ने यूएई को रौंदकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर किया। यूएई वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 से बाहर होने वाली अधिकारिक रूप से पहली टीम बनी।

श्रीलंका बनाम ओमान वाले मैच की बात करें तो, 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल करके दासुन शानंका की टीम ने नेट रन रेट में बड़ा इजाफा करते हुए ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में टॉप किया है। श्रीलंका का नेट रन रेट 4.220 का है जो ग्रुप-बी की अन्य टीमों से काफी बेहतर है। दिन के दूसरे मैच में स्कॉटलैंड ने भी यूएई पर 111 रनों से बड़ी जीत मिली।

स्कॉटलैंड इस जीत के बाद 1.140 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर आ गया है। यूएई अपने पहले तीन मैच हार चुकी है, उनका आखिरी मैच आयरलैंड से 27 जून को है। यूएई इस मैच में जीत दर्ज कर अधिकतम 2 अंक तक पहुंच सकती है और ग्रुप-बी से अगले राउंड में कदम रखने के लिए यह अंक नाकाफी होंगे।

ग्रुप-बी से सुपर-6 में पहुंचने वाली टीम श्रीलंका, स्कॉटलैंड और ओमान लग रही है जिनके 4-4 अंक है। आयरलैंड अगर अपने अगलो दो मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो समीकरण पूरी तरह से बदल सकते हैं।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर ग्रुप-बी अंक तालिका  

टीममैचजीत हारटाईनो रिजल्टप्वाइंट्सनेट रन रेट
श्रीलंका220004+4.220
स्कॉटलैंड220004+1.140
ओमान321002+1.049
आयरलैंड202000-0.177
यूएई303000-2.071

ग्रुप-ए का शुक्रवार को कोई मैच नहीं हुआ। इस ग्रुप में वेस्टइंडीज की टीम टॉप पर है। टॉप-3 में उनके साथ जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स की टीमें हैं। ग्रुप से इन्हीं तीनों टीमों की सुपर-6 में जगह बनाने की उम्मीद है।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर ग्रुप-ए अंक तालिका 

टीममैचजीत हारटाईनो रिजल्टप्वाइंट्सनेट रन रेट
वेस्टइंडीज220004+1.400
वेस्टइंडीज220004+1.126
नीदरलैंड्स211002-0.167
नेपाल312002-0.638
यूएसए303000-0.789

Related Articles

Back to top button