Trending

एकमात्र टेस्ट में हारा अफगानिस्तान, बांग्लादेश की जीत में इस बल्लेबाज की अहम भूमिका

नई दिल्ली : एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 546 रनों से हराते हुए जीता है। मेजबान टीम की इस जीत के हीरो नजमुल हुसैन शंतो रहे जिन्होंने इस मैच की दोनों पारियों में शतक मारे। शंतो बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट की दोनों पारियों में शतक मारने वाले मात्र दूसरे ही बल्लेबाज हैं।

वहीं अफगानिस्तान पूरे मैच के दौरान वह बैकफुट पर दिखा। गेंदबाजों ने जहां दोनों पारियों में 350 से ज्यादा रन लुटाए, बल्लेबाज एक भी पारी में 150 का आंकड़ा पार नहीं कर सके। अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

शांतों की 146 रनों की पारी से मेजबान टीम बोर्ड पर 382 रन लगाने में सफल रही। एक समय ऐसा था जब बांग्लादेश के 373 रन पर 5 ही विकेट चले गए थे, अगले 9 रनों के अंदर आधी टीम सिमट गई। अफगानिस्तान के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे निजात मसूद ने 5 विकेट झटके। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली गेंद पर जाकिर हसन को आउट किया था।

अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने पहली पारी में खूब निराश किया। कोई भी बैटर 40 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। नासिर जमाल और अफसर जजाई दो ऐसे खिलाड़ी रहे जो 30 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। इनके बीच हुई 65 रनों की साझेदारी की वजह से अफगानिस्तान 146 रन बनाने में कामयाब रहा, नहीं तो टीम 100 रन के अंदर ही सिमट जाती।

पहली पारी के बाद 236 रनों की लीड मिलने के बावजूद बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन नहीं दिया। दूसरी पारी में मेजबानों के लिए शांतो ने 124 तो मोमिनउल हक ने नाबाद 121 रन बनाए। बांग्लादेश ने 4 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की।

अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए 661 रनों का टारगेट मिला था, इस स्कोर के सामने पूरी टीम 115 रनों पर ऑल आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज 30 रन से ज्यादा नहीं बना सका। 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। अफगानिस्तान की पारी का अंत दुखद तरीके से हुए।

चोटिल जहीर खान को अंत में रिटायर आउट होना पड़ा। बांग्लादेश की यह 21वीं सदी में बड़ी जीत के साथ रनों के मामले में टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बड़ी जीत है। उनसे पहले 1928 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 675 रनों से तो, 1934 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 562 रनों से हराया था।

Related Articles

Back to top button