आइजोल एफसी की राजस्थान यूनाइटेड पर 3-1 से जीत, सत्र की पहली सफलता हासिल
आइजोल एफसी – 3(जोमुआनसांगा 12’, विन्सेंटलालदुहावमा 69’, लालह्रियातपुइया 90+5’) राजस्थान यूनाइटेड एफसी – 1 (पेद्रोएस्ट्राय 32’)
आइजोल : आइजोलएफसी ने राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 के मुकाबले में राजस्थान यूनाइटेड एफसी को 3-1 से हराकर सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की।
मेजबान टीम के लिए जोमुआनसांगा ने 12वेंमिनट में पहला गोल किया, लेकिन राजस्थान यूनाइटेड ने 32वें मिनट में पेद्रोएस्ट्राय के जरिए बराबरी हासिल कर ली। दूसरे हाफ में विन्सेंटलालदुहावमा के गोल और इंजरीटाइम में लालह्रियातपुइया के लंबी दूरी के शानदार शॉट ने आइजोल की जीत सुनिश्चित कर दी।
आइजोल एफसी के मुख्य कोचआर. लालरुआतफेला ने अपनी पूरी तरह मिजो खिलाड़ियों से बनी शुरुआती एकादश पर भरोसा बनाए रखते हुए बिना किसी बदलाव के टीम उतारी।
दूसरी ओर राजस्थानयूनाइटेड के मुख्य कोच विक्रांतशर्मा ने तीन बदलाव करते हुए क्यंसाइलांगखोंगसित, प्रज्ञानसुंदरगोगोई और जॉर्डनलामेला की जगह विलियम पॉलियानखुम, लालफेलकिमा और स्पेन के जेरार्डआर्टिगास को टीम में शामिल किया।

मुकाबले की शुरुआत में आइजोल अधिक संगठित दिखी और 12वें मिनट में राजस्थान की रक्षात्मक गलती का फायदा उठाते हुए बढ़त बना ली। विन्सेंटलालदुहावमा ने टच लाइन से शानदार क्रॉस बॉक्स में भेजा, जहां जोमुआनसांगा अकेले मौजूद थे। स्ट्राइकर ने ऊंची छलांग लगाते हुए जोरदार हेडर लगाया, जिससे तीन डिफेंडर और गोलकीपर असहायरहगए और आइजोल को शुरुआती बढ़त मिल गई।
मैच के पहले आधेघंटे तक दबाव में रही राजस्थान यूनाइटेड ने 32वेंमिनट में सेट-पीस से बराबरी हासिल की। शफील पीपीनेलंबाथ्रो-इनबॉक्स में डाला, जिसे आइजोल की रक्षापंक्ति पूरी तरह साफ नहीं कर सकी। गेंदपेद्रोएस्ट्राय के पास पहुंची, जिनका शॉट वानलालावपुइया से हल्का साडिफ्लेक्ट होकर गोलकीपर की नजर से ओझलहोताहुआजाल में जा पहुंचा।
पहलाहाफ 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जहां दोनों टीमें सक्रिय दिखीं लेकिन साफ गोल के मौके कम बने। दूसरे हाफ की शुरुआत राजस्थान ने आक्रामक अंदाज में की और विपक्षी आधे में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा। हालांकि आइजोल ने संयमित रक्षण करते हुए उन्हें अधिकतर लंबी दूरी के प्रयासों तक सीमित रखा और जवाबी हमलों में खतरनाक दिखी।
69वेंमिनट में आइजोल ने शानदार टीम मूव से फिर बढ़त हासिल की। लाल्टलानजोवा ने बॉक्स के किनारे डिफेंडर से गेंद छीनी और लालरेमपुइया को पास दिया। बाएं फ्लैंक पर सक्रिय रहे इस खिलाड़ी ने बॉक्स में शानदार क्रॉस डाला। विन्सेंट लालदुहावमा ने अभिषेक आंबेकर की नजर से बचते हुए हेडर लगाकर गेंद गोल में भेज दी और स्कोर 2-1 कर दिया।

पीछे होने के बाद राजस्थान ने खेल की गति बढ़ाने की कोशिश की और कोच विक्रांत शर्मा ने ताज गीलाने के लिए बदलाव भी किए। हालांकि आइजोल ने अपने खेल की योजना पर मजबूती से अमल करते हुए बढ़त को सुरक्षित रखा और राजस्थान कोई बड़ा मौका नहीं बना सका।
इंजरीटाइम में मेजबान टीम ने मुकाबले पर पूरी तरह मुहर लगा दी। सब्स्टीट्यूट लालह्रियातपुइया ने लगभग 30 गजदूर से शानदार शॉट लगाया, जो सीधे गोल में जा पहुंचा और गोलकीपर के पास कोई मौका नहीं रहा। इस गोल के साथ आइजोलएफसी ने 3-1 की जीत के साथ तीनों अंक अपने नाम किए।



