Trending

उरुग्वे ने अपने नाम किया अंडर-20 विश्व कप का खिताब

अर्जेंटीना। अंडर-20 फीफा विश्व कप  में फारवर्ड लुसियानो रोड्रिग्ज के आखिरी समय में किए गए एकमात्र गोल के चलते उरुग्वे ने इटली को 1-0 से मात देकर इस टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम किया। रोमांचक मैच में पहले हाफ में दोनो टीमों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किये, मगर रक्षापंक्ति ने उसे विफल किया जिससे पहला हाफ गोलरहित रहा।

दूसरे हाफ में घड़ी की सुइयां तेजी से फिसल रही थी मगर उरग्वे के तेज तर्राक फारवर्ड खिलाडी रोड्रिग्ज ने 86वें मिनट में हेडर से गोल किया और यूरोपीय टीमों की लगातार चार जीत का क्रम तोड़ते हुए जीत दर्ज की। जीत से अभिभूत उरुग्वे के लिवरपूल मोंटेवीडियो के लिए फुटबॉल खेलने वाले रोड्रिगेज (19)  ने बोला, “हम विश्व चैंपियन हैं।

मेरे पास कहने के लिये शब्द नहीं है। वास्तव में यह खुशी से पागल करने वाला पल है। यह परम आनंद की अनुभूति कराने वाला पल है जिसे मै हमेशा याद रखना पसंद करूंगा। हमारी टीम बेहतर थी और जीत की हकदार थी। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपने प्रशिक्षण सत्र और मैच में अपना सब कुछ झोंक दिया, और अंत में हमने जीत दर्ज की।

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स से लगभग 50  किलोमीटर दक्षिण पूर्व में ला प्लाटा के डिएगो माराडोना स्टेडियम में 40  हजार से ज्यादा दर्शकों ने फाइनल देखा। स्टेडियम में मौजूद लोगों में फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ के प्रमुख अलेजांद्रो डोमिंग्वेज मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button