यूथ यूपी बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ टीम घोषित
लखनऊ डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन (LDBA) द्वारा 24वीं यूथ उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की अंतिम टीमों की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित की जाएगी।
इस वर्ष चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों का उत्साह देखने योग्य रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में 166 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया, जिनमें से 25 खिलाड़ियों का चयन 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। शिविर के सफल समापन के बाद अंतिम 12 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।

इसी प्रकार अंडर-17 बालिका वर्ग में 88 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। इनमें से 25 खिलाड़ियों को 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना गया तथा प्रदर्शन के आधार पर अंतिम 12 सदस्यीय टीम घोषित की गई।
लखनऊ डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन ने चयनित सभी खिलाड़ियों एवं टीम अधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि दोनों टीमें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लखनऊ जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करेंगी।
अंडर-17 बालक टीम
- कप्तान: विहान सिंह, ईशान सिंह, अध्यायन यादव, हिमांशु यादव, अंशुमान यादव, आलोक मिश्रा, दक्ष खत्री, आयुष्मान द्विवेदी, नमजुस सिंह नागी, आयुष्मान कुमार, दिवांश मिश्रा, एमादुल हसन, कोच – आगाज़ खान, सहायक कोच – अंकित मलिक
अंडर-17 बालिका टीम
- कप्तान: रेशमा यादव, अन्य खिलाड़ी: स्वास्तिका सिंह, अनुष्का पांडा, बहार चंद्रा, अक्षरा बाजपेयी, अनुष्का राज, सुब्रता सिंह, मिसबाह आबिदी, आनंदिता अग्रवाल, खुशी यादव, मन्नत सिंह, मानवी सिंह, कोच – पुलकित सचदेवा, मैनेजर – ऋतु



