Trending
चीन मास्टर्स में भारत को दोहरा झटका, देविका और प्रणय पहले दौर में हारे
मंगलवार को भारत की देविका सिहाग और एचएस प्रणय यहां चीन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। थाईलैंड ओपन सुपर 300 चैंपियन देविका ने शुरुआती गेम हारने के बाद वापसी की कोशिश की, लेकिन वह लय बरकरार नहीं रख सकीं और महिला एकल के पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से 19-21, 21-19, 13-21 से हार गईं।

प्रणय का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह पुरुष एकल के पहले दौर में मलेशिया के लियोन जून हाओ से सीधे गेम में 10-21, 14-21 से हार गए। जापान ओपन की विजेता पीवी सिंधू बुधवार को हमवतन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।



