Trending

सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए प्याज के खरीद मूल्य में 13% की बढ़ोतरी की

नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) : सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए प्याज की खरीद मूल्य में 13 प्रतिशत की वृद्धि की है। प्‍याज की कीमत अब 1875 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 2125 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि संशोधित खरीद मूल्य से प्याज उत्‍पादक किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा और साथ ही बफर खरीद प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।

सरकार के मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड-नैफेड और नेशनल भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड के माध्यम से प्याज की खरीद जारी है।

कृषि और किसान कल्याण विभाग के वर्ष 2025-26 के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, प्याज का उत्पादन 307 लाख मीट्रिक टन से अधिक होने का अनुमान है।

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में वर्तमान स्टॉक पर्याप्त है और फिलहाल प्‍याज के भंडार में कोई कमी नहीं है। अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 31 रुपये प्रति किलोग्राम है। प्याज का निर्यात भी सामान्य है, इस वर्ष जून में लगभग एक लाख 50 हजार मीट्रिक टन प्याज का निर्यात हुआ है।

Related Articles

Back to top button