Trending

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में आज लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमें अपराजित रहते हुए फाइनल में पहुंची हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराया, जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। विश्व क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में शामिल लॉर्ड्स एक बार फिर महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले की मेजबानी करेगा।

महिला क्रिकेट का स्तर पिछले कुछ वर्षों में लगातार ऊंचा हुआ है और ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 भी रोमांचक मुकाबलों का गवाह रहा है. अब सभी की निगाहें फाइनल पर टिकी हैं, जहां दो सर्वश्रेष्ठ टीमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, विश्व चैंपियन बनने के लिए आमने-सामने होंगी. बड़े खिलाड़ियों का प्रदर्शन, दबाव के बीच लिए गए फैसले और ट्रॉफी जीतने की जंग इस मुकाबले को और भी खास बनाएगी।

वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम का आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में सफर समाप्त हो गया है। ग्रुप स्टेज (ग्रुप 1) के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार झेलने के कारण टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

Related Articles

Back to top button