Trending

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से 15 जुलाई तक छह देशों के दौरे पर

नई दिल्ली (राघवेंद्र प्रताप सिंह) : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से 10 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की सरकारी यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान डॉ. जयशंकर इन देशों के विदेश मंत्रियों और नेताओं से मुलाकात करेंगे। खाड़ी देश भारत के एक्सटेंडेड नेबर और स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स हैं और क्षेत्रीय व्यापार के आधार पर भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक हैं। इसलिए उनसे संबंधों की मजबूती के प्रयास भारत की तरफ से समय समय पर होते रहते हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्रीय घटनाक्रमों तथा पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है।

ओमान के बाद, डॉ. जयशंकर 13 जुलाई को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 2028-29 कार्यकाल के लिए भारत का अभियान शुरू करेंगे।

इसके बाद वे 14 और 15 जुलाई को ब्रुसेल्स में तीसरी भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भाग लेंगे और यूरोपीय संघ तथा बेल्जियम के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button