Trending

डैनी व्याट का धमाका, अब भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सबकी नजर

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज इंग्लैंड की स्टार ओपनर डैनी व्याट हॉज के शानदार शतक के साथ हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रन से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो महिला टी20 विश्व कप इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है। डैनी व्याट हॉज अंत तक नाबाद रहीं और टूर्नामेंट के इतिहास में शतक लगाने वाली सातवीं तथा इंग्लैंड की दूसरी बल्लेबाज बनीं।

महिला टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाली खिलाड़ियों की सूची में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम भी शामिल है। हरमनप्रीत ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन की शानदार पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की थी। उनके अलावा अभी तक कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज महिला टी20 विश्व कप में शतक नहीं लगा सकी है।

साभार : गूगल

इस बार के टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना से भी बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी। भारत हाल ही में 50 ओवर का विश्व कप जीतकर इस टूर्नामेंट में उतरा है और अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टी20 विश्व कप खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगा।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार, 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस महत्वपूर्ण मैच के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

इंग्लैंड और श्रीलंका के मुकाबले की बात करें तो डैनी व्याट हॉज के नाबाद शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 219 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका 132 रन पर सिमट गई। श्रीलंका से केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं, जिनमें नीलशिखा सिल्वा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।

इंग्लैंड की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज फ्रेया केम्प ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर चार विकेट हासिल किए। खास बात यह रही कि उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाए।

महिला टी-20 वर्ल्ड में शतक जड़ने वालीं बैटर्स

126 – मेग लैनिंग (AUS-W) बनाम IRE-W, सिलहट, 2014

112* – डिएंड्रा डॉटिन (WI-W) बनाम SA-W, बैसेटेरे, 2010

108* – हीथर नाइट (ENG-W) बनाम THA-W, कैनबरा, 2020

105* – डैनी वायट-हॉज (ENG-W) बनाम SL-W, एजबेस्टन, 2026

103 – हरमनप्रीत कौर (IND-W) बनाम NZ-W, प्रोविडेंस, 2018

102 – मुनीबा अली (PAK-W) बनाम IRE-W, केप टाउन, 2023

101 – लिजेल ली (SA-W) बनाम THA-W, कैनबरा, 2020

Related Articles

Back to top button