Trending

बेलफास्ट हिंसा के साये में भारत का आयरलैंड दौरा, बीसीसीआई रखे हुए है पैनी नजर

इस टाइम भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान की मेजबानी कर रही है। एकमात्र टेस्ट के बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय खिलाड़ी यूके के लिए उड़ान भरेंगे।

भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी20 सीरीज खेलनी है, इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी। हालांकि भारत के आयरलैंड दौरे पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, ऐसे बेलफास्ट में हुई हिंसा के बाद हुआ है। क्रिकेट आयरलैंड ने इसको लेकर बयान भी जारी कर दिया है।

फिलहाल यह कन्फर्म नहीं है कि भारत के मैच बेलफास्ट से शिफ्ट होंगे या यह दौरा ही रद्द कर दिया जाएगा। बीसीसीआई और आयरलैंड क्रिकेट स्थिति पर नजरें बनाए हुए हैं। अगर भारत का आयरलैंड दौरा रद्द होता है तो वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

साभार : गूगल

लिस्बर्न में होने वाले इंटर-प्रोविंशियल टी-20 फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया है। गुरुवार को क्रिकेट आयरलैंड ने पुष्टि की कि रविवार को होने वाले आयरिश सीनियर कप और नेशनल कप मैचों के बारे में अगले 48 घंटों में फैसला लिया जाएगा।

क्रिकेट आयरलैंड ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “क्रिकेट आयरलैंड उन इलाकों में हालात पर नज़र रख रहा है जहाँ अभी अशांति है और इस रविवार को होने वाले आयरिश सीनियर कप और नेशनल कप मैचों के बारे में अगले 48 घंटों में फैसला करेगा।”

बयान में आगे कहा गया, “हम संबंधित अधिकारियों और अपने प्रोविंशियल यूनियनों के साथ लगातार संपर्क में हैं। खिलाड़ियों, कोचों, मैच अधिकारियों और समर्थकों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे जरूरी है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, उसे बताया जाएगा।”

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई भी बेलफास्ट के हालात पर पैनी नजर बनाए हुआ है। सीरीज शुरू होने से पहले बेलफास्ट में बिगड़े हालात ने बीसीसीआई की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में बेलफास्ट में हुई एक चाकूबाजी की घटना के बाद अप्रवासियों के विरुद्ध हिंसा भड़क उठी है।

हमले का वीडियो वायरल होने के बाद नस्ली तनाव बढ़ गया और कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि बेलफास्ट की मौजूदा स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है। बीसीसीआई पदाधिकारी ने कहा कि आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड पर ये निर्भर करेगा कि दोनों मैच कहां होंगे। अगर उनकी तरफ से कोई रिक्वेस्ट आती है तो उस पर हम विचार करेंगे।

Related Articles

Back to top button