Trending

सुथार के तीन विकेट, अफगानिस्तान पर भारत का शिकंजा और मजबूत

एकमात्र टेस्ट : दूसरा दिन

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ हो रहे टेस्ट में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है। मैच के दूसरे दिन स्टंप के समय अफगानिस्तान ने 113 रन बनाने में 5 विकेट खो दिए थे। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट 564 रन बनाकर घोषित कर की।

भारत के पास पहली पारी में अभी भी 451 रनों की बढ़त है। अफगानिस्तान के खिलाफ यह किसी भी टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 2023 के बाद टीम इंडिया ने पहली बार 550 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है।

टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने 48 रन जोड़कर की। कप्तान गिल 126 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पंत शतक लगाने से चूक गए और 81 रन बनाकर आउट हुए।

ध्रुव जुरेल (19) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी बनाई। अपनी डेब्यू पारी में मानव 28 रन बनाकर आउट हुए।

© Associated Press

मानव के आउट होने के बाद उतरे मोहम्मद सिराज ने भी 22 रनों का योगदान। सुंदर एक छोर संभालकर खड़े रहे और नाबाद 52 रन बनाए। मैच के पहले दिन केएल राहुल ने 100 रनों की दमदार पारी खेली थी।

साई सुदर्शन के बल्ले से 81 रन निकले थे। अफगानिस्तान से मोहम्मद सलीम सफी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट चटकाए। वहीं, जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

अफगानिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज अब्दुल मलिक और सेदिकुल्लाह अटल ने संभालकर शुरुआत की। डेब्यू कर रहे मानव सुथार को कप्तान शुभमन गिल 5वें ओवर में लेकर आए। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विकेट ले लिया। मावन ने मलिक (16) को आउट किया।

© BCCI

प्रसिद्ध कृष्णा ने 9वें ओवर में अटल को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 17 रनों की पारी खेली। रहमनुल्लाह गुरबाज (12) भी कुछ खास नहीं कर सके और मानव सुथार की गेंद पर आउट हो गए। चौथे विकेट के लिए रहमत शाह के साथ कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े।

प्रसिद्ध कृष्णा ने शहीदी को एलबीडब्ल्यू करके साझेदारी को तोड़ा। शहीदी ने 20 रन बनाए। दिन की आखिरी गेंद पर अफसर जजई मानव की गेंद पर आउट हुए। स्टंप के समय रहमत 43 रन बनाकर नाबाद थे। 15.5 ओवर में मानव ने 3 विकेट लिए हैं। दो विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिले हैं।

Related Articles

Back to top button