चौथे विश्व कप के लिए तैयार नेमार, ब्राज़ील टीम में वापसी
ब्राज़ील पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच कार्लो एंचेलोटी ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया। टीम में स्टार फुटबॉलर नेमार की वापसी हुई है, जो 2023 के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए हैं।
नेमार अपने करियर का चौथा फीफा विश्व कप खेलेंगे। वह ब्राज़ील के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 128 मैचों में 79 गोल किए हैं। रियो डी जेनेरियो के म्यूज़ियम ऑफ टुमॉरो में जब एंचेलोटी ने नेमार का नाम घोषित किया तो वहां मौजूद समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
ब्राज़ील को फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को, हैती और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप में रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को मोरक्को के खिलाफ करेगी।

फीफा विश्व कप 2026 (ब्राज़ील टीम)
गोलकीपर
एलिसन, एडर्सन, वेवर्टन
डिफेंडर
मार्किन्होस, गेब्रियल मागाल्हाएस, ब्रेमर, लियो परेरा, डेनिलो, वेस्ले, डगलस सैंटोस, एलेक्स सैंड्रो, इबानेज
मिडफील्डर
ब्रूनो गुइमारेस, कासेमिरो, डेनिलो एस., लुकास पाक्वेटा, फाबिन्हो
फॉरवर्ड
विनीसियस जूनियर, राफिन्हा, गेब्रियल मार्टिनेली, एंड्रिक, इगोर थियागो, मथियस कुन्हा, नेमार, लुइज हेनरिक, रायन



