Trending

प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के राजा-रानी से की मुलाकात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हेग स्थित पैलेस हइस टेन बॉश में नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की।

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री और शाही जोड़े ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें लोगों से लोगों के बीच संबंधों को गहरा करना भी शामिल था।

 

प्रधानमंत्री ने 2019 में भारत की राजकीय यात्रा के लिए उनकी सराहना भी की। इस यात्रा ने आपसी सद्भावना को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 

नेताओं ने शिक्षा, नवाचार, सेमी-कंडक्टर, डिजिटल, जल और हरित साझेदारी के क्षेत्रों में चल रही द्विपक्षीय पहलों पर संतोष व्यक्त किया।

 

प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति उनकी सद्भावना की सराहना की और अपनी यात्रा के दौरान उन्हें दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। शाही जोड़े ने प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर के भोज का आयोजन किया।

Related Articles

Back to top button