दुनिया के पहले ‘बौद्ध रोबोट’ ने भिक्षुओं के सामने झुककर समर्पण की प्रतिज्ञा ली

दुनिया के पहले ‘बौद्ध रोबोट’ ( World’s first Buddhist Humanoid Robot ) ने हाल ही में दक्षिण कोरिया में भिक्षुओं के सामने झुककर समर्पण की प्रतिज्ञा ली। उसे 108 मोतियों की माला पहनाई गई। दक्षिण कोरिया में हुई इस घटना के बाद सब लोग हैरत में हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, उस रोबोट ने बौद्ध उपदेश समारोह में भाग लिया। ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला रोबोट बन गया है। योन्हाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बुद्ध पूर्णिमा से पहले सियोल के जोग्येसा मंदिर में भिक्षुओं की प्रार्थना आयोजित की जा रही थी। उसी प्रार्थना में 130 सेंटीमीटर लंबा रोबोट गाबी (Gabi) भी शामिल हुआ है। कोरियन मीडिया के मुताबिक, समारोह में मौजूद एक भिक्षु ने रोबोट से पूछा कि क्या वह अपने आप को पवित्र बुद्ध को समर्पित करेगा। इस पर रोबोट ने स्पष्ट आवाज में जवाब दिया, ‘हां, मैं खुद को समर्पित करूंगा।
नामकरण से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, रोबोट के लिए एक ऐसा नाम चुना गया, जिसे आसानी से उच्चारित किया जा सके। वह देखने में पुराना न लगे और बुद्ध की करुणा को दुनिया भर में फैलाने का प्रतीक हो। काफी सोच-विचार के बाद
उस रोबोट को ‘गाबी’ नाम दिया गया। यह शब्द सिद्धार्थ और कोरियाई शब्द ‘करुणा’ (दया) से लिया गया।



