Trending

गुकेश का आक्रामक अंदाज, उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को सुपर रैपिड में दी शिकस्त

मौजूदा विश्व विजेता डी गुकेश ने विश्व खिताब के लिये अपने चैलेंजर उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को सुपर रैपिड और ब्लिट्ज के पांचवें दौर में हराकर अपने आक्रामक तेवर जाहिर किये।

ग्रैंड शतरंज टूर के इस टूर्नामेंट में गुकेश ने अपने फॉर्म के कारण और विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले के अभ्यास पर फोकस करने के लिये मुख्य टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया था। रैपिड मुकाबले में उन्होंने चाल दर चाल सिंदारोव को कड़ी चुनौती दी।

सिंदारोव इस साल के आखिर में विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले में गुकेश से खेलेंगे। दोनों इस दौर से पहले अपने पिछले मुकाबले हार चुके थे। गुकेश को पोलैंड के राडोस्लाव वोज्ताशेक ने हराया जबकि सिंदारोव को अमेरिका के वेसले सो ने मात दी। गुकेश ने 52 चालों के बाद जीत दर्ज की।

Photo credits : Lennart Ootes / Grand Chess Tour

वेसले सो पांच मुकाबलों में आठ अंक लेकर बढत पर हैं जिन्होंने तीन मुकाबले जीते और दो ड्रॉ खेले। अमेरिका के ही हैंस मोक नीमैन दूसरे स्थान पर हैं जबकि गुकेश के पांच अंक हैं। अभी चार रैपिड और 18 ब्लिट्ज मुकाबले खेले जाने हैं।

Related Articles

Back to top button