Trending

भारत का उत्तर प्रदेश बिहार क्षेत्र सबसे चमकदार: नासा के सेटेलाइट मैप से हुआ खुलासा 

NASA की नई नाइट सैटेलाइट मैप ने दुनिया भर में चर्चा छेड़ दी है, जिसमें भारत का Uttar Pradesh–Bihar क्षेत्र सबसे चमकदार इलाकों में नजर आया है। यह बदलाव रात में दिखने वाली रोशनी के आधार पर मापा गया है, जो बिजली, शहरीकरण और विकास की रफ्तार को दर्शाता है।

लगातार 9 वर्षों तक हर रात ली गई 11.6 लाख सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण से पता चला कि दुनिया के कुछ हिस्से तेजी से रोशन हो रहे हैं, जबकि कुछ जगहों पर रोशनी कम भी हुई है। यूपी-बिहार बेल्ट का इस तरह चमकना इस बात का संकेत है कि इन इलाकों में बिजली पहुंच, इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस बदलाव को देखकर हैरान हैं और इसे विकास की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश ने हाल के वर्षों में विद्युतीकरण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, जिसमें 1.47 करोड़ से अधिक नए कनेक्शन के साथ राज्य देश में सबसे अधिक बिजली उपभोक्ताओं वाला राज्य बन गया है। 2026 तक, भीषण गर्मी के लिए 34,000 मेगावाट की आपूर्ति रणनीति, 100% ग्रामीण विद्युतीकरण (SAUBHAGYA), और ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत स्मार्ट मीटरिंग व सौर ऊर्जा पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button