Trending

आईपीएल 2026: हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना, टिम डेविड की 75% मैच फीस कटी

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया है। आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम का यह पहला अपराध था, इसलिए उन पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

आरसीबी के खिलाफ 20 ओवर में पूरे करने के लिए मुंबई ने दो घंटे से ज्यादा का समय लिया था। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड पर मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान अंपायर के बार-बार कहने पर भी बॉल उन्हें नहीं दे रहे थे। वह गेंद को लगातार उछालकर चैक कर रहे थे।

इसकी वजह से टिम डेविड पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही खिलाडिय़ों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने पर एक डिमेरिट प्वाइंट मिला।

साभार : गूगल

आईपीएल मीडिया रिलीज में कहा गया है, डेविड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों की अवहेलना करने से संबंधित है। पहली घटना तब हुई जब अंपायरों ने आरसीबी की पारी के 18वें ओवर के दौरान गेंद बदली।

वह गेंद को देखना चाहते थे और बार-बार कहे जाने के बावजूद उन्होंने गेंद अंपायरों को नहीं सौंपी। दूसरी घटना 20वें ओवर के दौरान हुई, जब उन्होंने फिर से गेंद अंपायरों को नहीं सौंपी। यह अंपायरों के निर्देशों या आदेशों का पालन करने में बार-बार की गई विफलता मानी गई।

Related Articles

Back to top button