Trending

एलपीएस आनंद नगर के तीन ताइक्वांडो खिलाड़ी वर्ल्डवाइड सुपर लीग में पेश करेंगे चुनौती

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा के तीन खिलाड़ी जयपुर में होने वाली आगामी वर्ल्ड वाइड सुपर लीग (डब्लूडब्लूएसएल) इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप सीजन-2 में चुनौती पेश करेंगे।

जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी के इंदौर हाल में 11 व 12 अप्रैल को होने वाली डब्लूडब्लूएसएल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में आशुतोष मिश्रा, दिव्य राज वंश व मयंक तिवारी व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

इन खिलाड़ियों को रवानगी से पूर्व गुरुवार को स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्या मीना तिवारी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की टी शर्ट प्रदान कर मनोबल बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया।

इसी के साथ स्कूल की इंचार्ज अपर्णा चौधरी सहित सभी शिक्षक गणों ने भी शुभकामनाएं दी। यह सभी खिलाड़ी वर्तमान में लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button