Trending

एशियाई बैडमिंटन : कपिला-तनीषा दूसरे दौर में, अब लक्ष्य और सिंधु पर निगाहें

भारतीय ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप 2026 के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई, जबकि बाकी जोड़ियां हारकर बाहर हो गईं। कपिला और क्रास्टो ने थाईलैंड के फुनावत होरबान्लूकीत और बेनयापा ऐमसार्द को 21-14, 11-21, 21-15 से हराया।

इससे पहले रोहन कपूर और रूत्विका शिवानी गाडे की जोड़ी मलेशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त गोह सून हुआत और लेइ शेवोन जैमी की जोड़ी से 34 मिनट तक चले मैच में 13-21, 19-21 से हारकर बाहर हो गई।

एक अन्य मैच में असित सूर्या और अमृता प्रथमेश की जोड़ी मलेशिया के वोंग तियेन सि और लिम चियू सियेन से 31 मिनट में 16-21, 15-21 से हार गई। एकल वर्ग के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे।

साभार : गूगल

पुरुष एकल में ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के उपविजेता लक्ष्य सेन का सामना हांगकांग के ली चियुक यू से होगा। महिला एकल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से खेलेंगी। भारतीय पुरुष टीम में सेन के अलावा किदाम्बी श्रीकांत, एच एस प्रणय और आयुष शेट्टी भी शामिल हैं। वहीं महिला टीम में सिंधु के साथ तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा और मालविका बंसोड़ शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button