Trending

एशियाई मुक्केबाजी : जैसमीन-मीनाक्षी की जीत, आठ भारतीय मुक्केबाज खिताब की रेस में

मौजूदा विश्व चैंपियन जैसमीन लंबोरिया और मीनाक्षी हुड्डा एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं, जिससे स्वर्ण पदक के लिए खेलने वाले भारतीय मुक्केबाजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) और सचिन सिवाच (60 किग्रा) ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

वहीं आकाश (75 किग्रा), लोकेश (85 किग्रा), नरेंद्र बेरवाल (90 प्लस किग्रा) और हर्ष चौधरी (90 किग्रा) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत के कुल आठ मुक्केबाज फाइनल में उतरेंगे। महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने थाईलैंड की थिपसाशा योदवारी को 4-1 से हराया। अब फाइनल में उनका मुकाबला मेजबान देश की मुक्केबाज नोमुंदारी एंख अमगालान से होगा।

जैसमीन ने 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में उजबेकिस्तान की निजिना उक्तामोवा को 3-2 से हराया और अब वह फाइनल में थाईलैंड की पुनरावी रयूनरोस का सामना करेंगी। पुरुष वर्ग में विश्वनाथ ने जॉर्डन के हुताइफा एशिश को 5-0 से हराया, जबकि विश्व कप पदक विजेता सचिन ने थाईलैंड के साकदा रूआमथाम को 4-1 से मात दी।

Photo credit: Asian Boxing

आकाश को उजबेकिस्तान के जावोखिर अब्दुरखिमोव ने 4-1 से हराया, जबकि लोकेश उजबेकिस्तान के जासुरबेक युलदोशेव से 5-0 से हार गए। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता नरेंद्र को चीन के बायिकेवुजी दानाबीके ने 4-1 से हराया, वहीं हर्ष चौधरी को ताजिकिस्तान के परवेज करीमोव के खिलाफ 4- 1 से हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button