Trending

बारिश ने बिगाड़ा खेल: केकेआर बनाम पंजाब मैच रद्द, दोनों को मिला एक-एक अंक

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच का आईपीएल मैच बारिश की वजह से बेनजीता रहा है। मौजूदा सीजन में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। दोनों टीमों के बीच एक-एक बांटा गया। टूर्नामेंट का 12वां मैच सोमवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा था।

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बना लिए थे। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कैमरून ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को पैवेलियन भेजा।

@IPL

कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी खेल रहे थे। तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। अंत में देर रात 11 बजे मुकाबला रद्द करना पड़ा। केकेआर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश है, क्योंकि शुरुआती दोनों मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं और अबतक इस सीजन अजेय सफर जारी रखा है।

Related Articles

Back to top button