अरामको चैंपियनशिप: अदिति 2 ओवर 72 के साथ संयुक्त 58वें स्थान पर
अदिति अशोक ने भारतीय खिलाड़ियों में शानदार शुरुआत करते हुए अरामको चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद संयुक्त 58वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। उन्होंने पहले दौर में दो ओवर 72 का स्कोर दर्ज किया, जो भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में सामने आया।
वहीं, भारत की अन्य खिलाड़ी अवनि प्रशांत, दीक्षा डागर और प्रणवी उर्स अपने खेल में उतना प्रभाव नहीं डाल पाईं। अवनि और दीक्षा ने तीन ओवर 75 का कार्ड खेलकर संयुक्त 71वें स्थान हासिल किया, जबकि प्रणवी चार ओवर 76 के साथ संयुक्त 90वें स्थान पर हैं।
कट का स्तर दो ओवर पार पर तय किया गया है, जिससे अदिति के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए दूसरे दौर के बाद बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर, पहले दौर के बाद जापान की मियू यामाशिता और नासा हाटाओका के साथ-साथ अमेरिका की लॉरेन कॉफलिन संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। इन तीनों ने पांच अंडर 67 का शानदार स्कोर खेला।



