Trending

बार्सिलोना महिला टीम का धमाका: रियल मैड्रिड को 6-0 से रौंदा, लगातार 8वीं बार सेमीफाइनल में एंट्री

महिला फुटबॉल में एकतरफा दबदबे का नज़ारा पेश करते हुए बार्सिलोना महिला टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड महिला टीम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम ने 6-0 से करारी शिकस्त देकर न सिर्फ मुकाबला अपने नाम किया, बल्कि लगातार आठवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचकर नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।

इस मुकाबले की खास बात यह रही कि बार्सिलोना ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 6-2 की जीत के बाद टीम पहले ही मजबूत स्थिति में थी, और दूसरे चरण में भी उसने उसी लय को जारी रखते हुए कुल मिलाकर 12-2 के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

तीन बार की चैंपियन बार्सिलोना के लिए इस मैच में कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। कैरोलिन ग्राहम हैनसेन ने दो गोल दागे, जबकि एलेक्सिया पुटेलस, इरेन पारेडेस, ईवा पजोर और एस्मी ब्रुग्ट्स ने एक-एक गोल कर टीम की जीत को और मजबूत बनाया।

@UWCL

अब सेमीफाइनल में बार्सिलोना का सामना जर्मनी की दिग्गज टीम बायर्न म्यूनिख महिला टीम से होगा, जहां मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, क्वार्टर फाइनल के एक और मुकाबले में ओलंपिक लियोनेस महिला टीम ने शानदार वापसी करते हुए वोल्फ्सबर्ग महिला टीम को 4-0 से हराया। पहले चरण में 1-0 से पीछे रहने के बावजूद लियोनेस ने कुल 4-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब लियोनेस का मुकाबला मौजूदा चैंपियन आर्सेनल महिला टीम से होगा।

Related Articles

Back to top button