Trending
एल गौना ओपन: कड़े संघर्ष के बाद हारे अभय सिंह, विश्व के 7वें नंबर के खिलाड़ी को दी कड़ी टक्कर
भारत के शीर्ष खिलाड़ी अभय सिंह मिस्र के एल गौना में चल रही पीएसए प्लैटिनम प्रतियोगिता एल गौना ओपन स्क्वाश के पुरुष वर्ग के दूसरे दौर में पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से हार गए।
विश्व में 25वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने सोमवार को खेले गए मैच में शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने विश्व में सातवें नंबर के खिलाड़ी इब्राहिम के खिलाफ पहला और तीसरा गेम अपने नाम किया, लेकिन वह अपनी लय को अंत तक कायम नहीं रख सके।

मिस्र के छठे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इब्राहिम ने अंततः यह कड़ा मुकाबला 7-11, 11-9, 9-11, 11-5, 11-8 से जीत लिया। यह मैच कुल 68 मिनट तक चला, जिसके बाद इब्राहिम ने खिताब के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।



