विरार में प्रेमी को पेड़ से बांधकर प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म

मुंबई। विरार के साईनाथ नगर इलाके में प्रेमी को पेड़ से बांधकर प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट ने 27 मार्च तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
विरार पुलिस के अनुसार प्रेमी -प्रेमिका बुधवार शाम पहाड़ी पर सुनसान जगह पर टहल रहे थे। इसी दौरान दो लोग पहुंचे और प्रेमी के साथ विवाद शुरू कर दिया। प्रेमी ने पास पड़ी कांच की बोतल से एक पर हमला कर दिया। इससे एक आरोपित घायल हो गया। इसके बाद दोनों ने प्रेमी लड़के को पेड़ से बांध दिया । इसके बाद लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
इस घटना के बाद किसी तरह प्रेमी -प्रेमिका विरार पुलिस स्टेशन पहुंचे और आपबीती सुनाई। पुलिस ने इस घटना को व्हाट्स ऐप पर डालकर डॉक्टरों से घायल आरोपित के बारे में सूचित करने की अपील की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को देरशाम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 27 मार्च तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button