Trending

‘राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं’, राज्यसभा में 37 सांसदों के विदाई पर पीएम मोदी बोले- सदन में हमारी शिक्षा होती है

Rajya Sabha : संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में 37 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें से कई सांसद दोबारा से अपना कार्यकाल शुरू करेंगे तो वहीं, कई नए सदस्य भी संसद का हिस्सा बनेंगे। हाल ही में राज्यसभा की 37 सीटों पर नए सदस्यों का चुनाव भी संपन्न हुआ है।

 

इसी क्रम में बुधवार को राज्यसभा में जिन सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनके लिए विदाई भाषण का आयोजन किया गया। इस भाषण में पीएम मोदी ने भी भाग लिया और सदन को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता है।

 

पीएम मोदी ने कहा, “सदन में हमारी शिक्षा होती है और दीक्षा भी। सदन अपने आप में बहुत बड़ी यूनिवर्सिटी है। सदन में हर सांसद का योगदान होता है। यहां नए सांसदों को वरिष्ठ सांसदों से सीखना चाहिए। जो सांसद रिटायर हो रहे हैं उनका सदन में बहुत बड़ा योगदान है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता है।” पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की और सांसद शरद पवार की भी तारीफ की।

 

पीएम मोदी के बाद कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में रहने वाले लोग कभी रिटायर्ड नहीं होते हैं। नेता न टायर्ड होते हैं और न ही रिटायर्ड। मुझे राजनीति में 54 साल हो गए हैं। मुझे आज भी सीखने की जरूरत होती है।

Related Articles

Back to top button