Trending

आखिरी पल का रोमांच, नामधारी ने पूर्व चैंपियन आइज़ॉल को रोका

इंडियन फुटबॉल लीग

श्रीभैनीसाहिब : पूर्व चैंपियन आइज़ॉल एफसी और मेज़बान नामधारी स्पोर्ट्स अकादमी ने पुनर्नामित इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 सत्र के उद्घाटन मुकाबले  में 1-1 की रोमांचक बराबरी खेली। यह मुकाबला नामधारी स्टेडियम, श्री भैनीसाहिब में शुक्रवार को खेला गया।

पहलेहाफ के 43वें मिनट में वनलालह्रियातजुआला ने गोलकर आइज़ॉल को बढ़त दिलाई, लेकिन निर्धारित समय के बाद जोड़े गए छठे मिनट में सेनेगल के स्ट्राइकर अब्दुलाये डियालो ने बराबरी का गोल दागकर पंजाब की टीम को एक अंक दिलाया। दोनों टीमों के बीच अबतक पांच मुकाबलों में यह दूसरी ड्रॉ रही, जबकि आइज़ॉल 2-1 से आगे है।

नामधारी एसए – 1 (अब्दुलाये डियालो 90+6’) आइज़ॉल एफसी – 1 (वनलालह्रियातजुआलाके 43’)

आइज़ॉल के कोचलालरुआतफेला ने शुरुआत में मिडफील्ड को मजबूत रखते हुए जोमुआनसांगा को अकेला स्ट्राइकर बनाया, जिससे विंग्स का उपयोग करने की उनकी मंशा स्पष्ट थी। वहीं नामधारी के कोच हरप्रीत ने पारंपरिक 4-4-2 फॉर्मेशन अपनाया और घाना के तीन खिलाड़ियों को उतारा—कप्तान लामिने मोरो रक्षा पंक्ति में, जबकि फ्रांसिस अड्डो और नजीब इब्राहिम मिडफील्ड में तैनात रहे।

‘पीपल्स क्लब’ ने तेज शुरुआत की और चौथे ही मिनट में पहला प्रयास किया। आइज़ॉल के राइट-बैक लालदावंगजुआला ने आगे बढ़कर कई प्रभावी क्रॉस डाले, जिससे नामधारी के गोलकीपर निशान सिंह को सतर्क रहना पड़ा।

पहले हाफ में गोल से पहले सबसे बड़ा मौका आइज़ॉल को मिला, जब विन्सेंट लालदुहावमा ने ओमोमा को छह गज के बॉक्स के पास शानदार पास दिया, लेकिन उनका शॉट कमजोर रहा और निशान के लिए आसान साबित हुआ।

ह्रियाता ने हाफटाइम से दो मिनट पहले गोल किया। डावंगा की ओर से फ्लैंक से आया एक साधारण-सा फ्लोटर गेंद गोल के सामने खाली खड़े ह्रियाता तक पहुंची। छोटे कद के मिडफील्डर नेतेजी से दाएं पैर से कर्लर लगाया, जो निशान को छकाते हुए जाल में जासमाया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में कोच हरप्रीत ने जसकरण प्रीतसिंह की जगह भूपिंदर सिंह को उतारकर मिडफील्ड को मजबूती दी। इसके बावजूद ब्रेक के बाद पहला बड़ा मौका आइज़ॉल को मिला, जब जोज़ोआ का नियंत्रित कर्लर निशान ने बार के ऊपर टिप कर दिया।

59वें मिनट में हरप्रीत ने नजीब की जगह डियालो को मैदान में उतारा। नामधारी ने दबाव बढ़ाया, जिससे मुकाबला तेज हुआ। 81वें मिनट में कप्तान मोरो को पीला कार्ड मिला, जबकि 86वें मिनट में आइज़ॉल के ह्रियाता को चेतावनी दी गई। इससे पहले नामधारी को चहरप्रीत को भी पीला कार्ड दिखाया गया था।

निर्धारित 90 मिनट के बाद छह मिनट अतिरिक्त समय जोड़ा गया। अतिरिक्त समय में नामधारी बराबरी के करीब पहुंचे, जब डियालो बॉक्स के अंदर अकेले गोलकीपर के सामने पहुंचे, लेकिन उनकी लॉबशॉट क्रॉस बार के ऊपर निकल गई।

हालांकि डियालो ने आखिरकार अंतिममिनट में मौका भुनाया। लोटजेम का शॉट बाएं पोस्ट से टकराकर वापस आया और डियालो ने आसान टैप-इन कर मेज़बान टीम को हार से बचा लिया। इस तरह आईएफएल 2025-26 का उद्घाटन मुकाबला रोमांचक ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button