Trending

ओडिशा–इंटर काशी भिड़ंत गोलरहित, दोनों टीमों को मिले अंक

इंडियन सुपर लीग

भुवनेश्वर : इंडियन सुपर लीग 2025-26 के गेम वीक 2 में कलिंगा स्टेडियम में ओडिशा एफसी और इंटर काशी एफसी के बीच मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

सीजन का पहला मैच खेल रही ओडिशा और लीग पदार्पण में उत्साहजनक प्रदर्शन करने वाली इंटर काशी पूरे मुकाबले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती रहीं। दोनों ओर मौके बने, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी और इस सत्र का पहला गोलरहित मुकाबला दर्ज हुआ।

ओडिशा एफसी – 0 इंटर काशी एफसी – 0

ओडिशा ने कुल नौ प्रयास किए, जबकि इंटर काशी ने आठ शॉट लगाए। हालांकि दोनों टीमों की ओर से केवल दो-दो शॉट ही लक्ष्य पर रहे। ओडिशा के राहुल केपी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुनागया।

मेहमान टीम ने आक्रामक शुरुआत की। पहले ही मिनट में इंटर काशी के मिडफील्डर टोम्बा सिंह के दूर से लगाए गए शॉट को ओडिशा के गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने शानदार डाइव लगाकर रोका।

Photo: Santanu Biswas /Focus Sports/ ISL

करीब पंद्रहवें मिनट में ओडिशा ने जवाब दिया, जब लालथाथांगा खावल्हरिंग की तेज मूव से बने मौके पर राहुल केपी का लंबी दूरी का शॉट बार के ऊपर चला गया। इसके तुरंत बाद इसाक वानलालरुआतफेला की सेट-पीस डिलीवरी पर सुहैर वीपी का हेडर भी लक्ष्य से बाहर रहा।

पहले हाफ के मध्य में थोइबा सिंह ने दाईं ओर फ्री-किक हासिल की और खावल्हरिंग के क्रॉस पर उनका हेडर मामूली अंतर से बाहर गया। सुहैर एक और सेट-पीस मौके पर निशाना साधने में नाकाम रहे। दूसरी ओर प्लानास का नजदीकी प्रयास डिफेंस ने ब्लॉक कर दिया।

हाफटाइम से ठीक पहले वानलालरुआत फेलाने दूरी से नीचा शॉट लगाया, लेकिन इंटर काशी के गोलकीपर लुइस तारेस ने उसे आसानी से संभाल लिया और दोनों टीमें ब्रेक में बराबरी पर रहीं।

Photo: Santanu Biswas /Focus Sports/ ISL

दूसरे हाफ की शुरुआत में इंटर काशी के फॉरवर्ड रोहित दानु का हेडर बॉक्स के अंदर ब्लॉक हुआ। एक घंटे के बाद वानलालरुआतफेला ओडिशा के लिए सबसे करीब पहुंचे, लेकिन तंग कोण से लिया गया उनका बाएं पैर का शॉट डिफेंडर डेविड ह्यूमानेस ने रोक दिया।

73वें मिनट में प्रशांत मोहन के पास पर दानुका बाएं ओर से लिया गया शॉट बाहर चला गया। इंजरी टाइम में उनका एक और लंबी दूरी का प्रयास क्रॉस बार के ऊपर निकल गया।

अंतिम दस मिनटों में दोनों टीमों ने जीत के लिए प्रयास किया, जिसमें इंटर काशी अधिक आक्रामक दिखी। हालांकि अंतिम क्षणों में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button