Trending

अभिषेक, तिलक, रिंकू और फिनिशिंग संकट : सुपर 8 में टीम इंडिया की चुनौती

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का पहला मैच टीम इंडिया हार चुकी है। इस हार को भारतीय टीम दावत दे रही थी। चार मैच ग्रुप फेज में भारत ने जीते थे, लेकिन पाकिस्तान के मैच को छोड़कर कोई बड़ी जीत हमें दर्ज नहीं हुई थी।

ओपनर से लेकर फिनिशर तक सब तितर-बितर नजर आ रहे थे और सुपर 8 के हाई प्रेशर वाली मैच की बात आई तो भारतीय टीम बुरी तरह धराशायी हो गई।

साभार : गूगल

अब सवाल उठ रहे हैं कि संजू सैमसन को टीम में लाओ, लेकिन संजू सैमसन के आने से सारी चीजें फिक्स नहीं हो जाएंगी। एक या दो नहीं, बल्कि तीन खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय है।

  1. अभिषेक शर्मा

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में तीन मैचों के बाद खाता खोला। ग्रुप फेज में वे 3 मैचों में खाता नहीं खोल पाए थे। ऐसे में अहमदाबाद में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी।

ईशान किशन इस मैच में आउट हो गए थे तो अभिषेक से भारतीय खेमे को उम्मीद थी, लेकिन वे 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। पिछली 8 पारियों में वे 5 बार शून्य पर आउट हुए हैं और यह सबसे बड़ा चिंता का कारण भारतीय टीम के लिए है।

  1. तिलक वर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा भारत के टॉप रैंकिंग बल्लेबाजों में शामिल थे, लेकिन ग्रुप फेज में उनका स्ट्राइक रेट 100 के आसपास रहा।

यहां तक सुपर 8 के मैच में वह एक रन बनाकर आउट हो गए। इससे आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव आया, जिससे वह उबर नहीं पाए। तिलक वर्मा को भी ड्रॉप करने की बात अब उठ रही है, क्योंकि उनको गेम चलाना होता है, लेकिन ऐसा वे नहीं कर पा रहे हैं।

  1. रिंकू सिंह

तीसरे सबसे बड़ी चिंता रिंकू सिंह ने पैदा की हुई है। टी20 विश्व कप 2026 के 5 मैचों में 24 रन बना पाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर इस टूर्नामेंट में 11 रहा है।

पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ 14 गेंदों में 6 रन, नामीबिया के खिलाफ 6 गेंदों में एक रन, पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदों में 11 रन, नीदरलैंड के खिलाफ 3 गेंदों में 6 रन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 गेंदों में शून्य…ये उनके आंकड़े हैं।

फिनिशर के तौर पर ऐसे आंकड़े होंगे तो जाहिर है कि टीम की मुश्किल बढ़ेगी। अब सवाल है कि क्या सिर्फ संजू सैमसन के अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा की जगह आ जाने से काम चल जाएगा? इसका जवाब है- नहीं, क्योंकि खुद सैमसन भी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वह 46 रन बना सके थे। एक टी20 विश्व कप मैच भी वे खेल चुके हैं, जिसमें 8 गेंदों में 22 रन बनाए हैं। आंकड़े उनके भी अच्छे नहीं हैं। विकल्प भी नजर नहीं आते, क्योंकि बेंच पर अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज बैठे हैं।

Related Articles

Back to top button