Trending

टी20 इतिहास: ट्रिस्टन स्टब्स ने एक ओवर में पकड़े तीन कैच, भारत को किया चौंक

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने फील्डर के तौर पर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जो इससे पहले टी-20 क्रिकेट में किसी अन्य फील्डर ने नहीं बनाया।

एक बार एक विकेटकीपर ने जरूर वो करिश्मा विकेट के पीछे रहकर किया हुआ है, लेकिन किसी ने भी फील्डर के तौर पर उस उपलब्धि को हासिल नहीं किया है। ये उपलब्धि है एक ओवर में एक या दो नहीं, बल्कि तीन कैच पकड़ने की।

आमतौर पर आप देखते होंगे कि पूरे मैच में किसी फील्डर के पास बमुश्किल एक या दो कैच ही आते हैं, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स के पास एक ही ओवर में तीन कैच आए और तीनों कैच उन्होंने पकड़े। इस तरह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में तीन कैच किसी अन्य गेंदबाज ने नहीं पकड़े हैं। एक बार विकेट के पीछे मिचेल हे ने जरूर 2024 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में तीन कैच एक ओवर में पकड़े थे।

ट्रिस्टन स्टब्स ने 188 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम के खिलाफ 15वें ओवर में तीन कैच पकड़े। केशव महाराज गेंदबाजी करा रहे थे। उस समय भारत को जीत के लिए 6 ओवर में 102 रन बनाने थे। काम बहुत कठिन था और इस ओवर को भारत को भुनाना था।

साभार : गूगल

हार्दिक पांड्या ड्रिंक्स ब्रेक के बाद क्रीज पर थे। उन्होंने केशव महाराज की पहली गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से मारना चाहा, लेकिन वहां ट्रिस्टन स्टब्स खड़े थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने उस कैच को पकड़ा और एक अहम सफलता टीम को दिलवाई।

दूसरा कैच इस ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने पकड़ा, जब रिंकू सिंह एक गेंद खेलने के बाद अगली गेंद को मिड ऑन के ऊपर से छक्के के लिए मारना चाहते थे। वहीं, आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भी बल्ला चलाया, लेकिन वह भी मिड ऑन पर ही ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट हो गए।

इस तरह एक ही ओवर में तीन बल्लेबाज एक ही गेंदबाज के खिलाफ एक ही फील्डर के हाथों कैच आउट हुए और यह अनोखा विश्व रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बन गया।

इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने कमाल की पारी भी खेली थी। 24 गेंदों में 44 रन उन्होंने बनाए थे। आखिरी ओवर में 20 रन भी हार्दिक पांड्या को उन्होंने जड़े थे। इसी के दम पर बड़े स्कोर तक साउथ अफ्रीका की टीम पहुंची थी। हैरानी की बात ये है कि ट्रिस्टन स्टब्स पहले साउथ अफ्रीका के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। वे रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button