Trending

टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला तय, आईसीसी और फैंस दोनों राहत में

भारत बनाम पाकिस्तान मैच वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला है। इस मुकाबले को देखने के लिए दोनों देशों के फैंस के अलावा पूरी दुनिया एक्साइटेड रहती है। यही वजह है कि आईसीसी की इससे छप्परफाड़ कमाई होती है।

अब पाकिस्तान लगातार दो-तीन इवेंट से नौटंकी कर रहा है, जिस वजह से आईसीसी को नुकसान होने का डर सताता रहता है। इस बार भी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने की धमकी दी थी, उनके प्रधानमंत्री ने तो ऐलान कर दिया था कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगा, मगर भारत के खिलाफ नहीं।

सोमवार को इस नौटंकी का अंत हुआ और पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने के लिए राजी हुई। आईसीसी ने इस फैसले के बाद राहत की सांस ली होगी, क्योंकि उन्हें 1460 करोड़ का नुकसान होते-होते बचा है।

जी हां, एक अंग्रेजी अखबार को एक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का अपनी टीम को निर्देश देने के अपने फैसले से पीछे हटकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को $174 मिलियन के रेवेन्यू का नुकसान होने से बचाया है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से तकरीबन 15,75,69,61,500 रुपए बैठता है।

साभार : गूगल

सूत्र ने कहा, “कुल नुकसान लगभग $174 मिलियन डॉलर का होता, जिसमें ब्रॉडकास्टर, गेट मनी और दूसरी स्पॉन्सरशिप से जुड़ा नुकसान भी शामिल है।” पाकिस्तान के इस ऐलान का असर भारतीय एयरलाइंस पर भी दिखा।

यह कन्फर्म होने के कुछ ही मिनट बाद कि भारत रविवार को पाकिस्तान से खेलेगा, मुंबई-कोलंबो-मुंबई राउंड ट्रिप का किराया 10,000 रुपये बढ़कर 60,000 रुपये हो गया। इससे पता चलता है कि आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत-पाकिस्तान मैच कितना अहम है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कन्फर्म होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान दोनों देशें के बीच टेस्ट सीरीज देखना चाहते हैं। पिछले 19 सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज नहीं खेली गई है, वहीं 12 सालों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button